41.6 C
Jharkhand
Thursday, April 25, 2024

Live TV

Ranchi Breaking- किशोर कौशल बने रांची के नये एसएसपी, पुलिस महकमें में कई उलटफेर

Ranchi- गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रशासनिक महकमें में उलटफेर करते हुए प्रशांत सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड को अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक, झा. स. पु. झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया है. तदाशा मिश्र, अपर पुलिस महानिदेशक, झा. स. पु. झारखंड को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक विशेष सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग,रांची में योगदान देने को कहा गया है.
असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया है.

पियूष पाण्डेय बने रामगढ़ के एसपी

एम. तमिल वाणन, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. जबकि किशोर कौशल, पुलिस अधीक्षक, जे.ए.पी.टी.सी, पदमा को अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. निधी द्विवेदी समादेष्टा, झा.स. पु. लेस्लीगंज, पलामू को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची के पद पर पदास्थापित किया गया है. पियूष पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के लिए पदास्थापित किया गया है. जबकि प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ,जमशेदपुर के पद पर पदास्थापित किया गया है

मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो एकड़ अफीम की खेती किया नष्ट

 

Related Articles

Stay Connected

115,555FansLike
10,900FollowersFollow
314FollowersFollow
187,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles