Ranchi: रांची सदर सीओ मुंशी राम को निलंबित कर दिया गया है। भू राजस्व विभाग ने उन्हें निलंबित किया है। हाल ही में ACB ने उन्हें रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन पर निलंबन का एक्शन लिया गया है। उनके घर से 11.42 लाख कैश मिली थी।
Ranchi: रिश्वत लेते सीओ गिरफ्तार
बता दें कि, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए रांची के सदर सीओ मुंशी राम को उनके कार्यालय से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वे 37 हजार रुपये घूस ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद मुंशी राम के घर पर भी छापेमारी की गई थी। उस दौरान उनके घर से 11 लाख 42 हजार रुपये बरामद किये गये थे।
Ranchi: जमीन मापी को लेकर मांग रहे थे रिश्वत
दरअसल, सीओ मुंशी राम रांची के रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी जमीन की मापी को लेकर रिश्वत मांग रहे थे। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एसीबी से की थी। इस पर एसीबी ने रांची के कचहरी स्थित मुंशी राम के कार्यालय में छापेमारी की थी और 37 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने मुंशी राम के घर पर भी छापेमारी की थी। यहां से 11 लाख 42 हजार रुपये बरामद किये गये थे। अब राजस्व विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।