RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर पार्टी बनाएगी सरकार

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब RJD ने भी बड़ी बात कह दी है। राजद नेता ने कहा कि झारखंड में राजद अकेले सरकार बनाएगी।

कैलाश यादव ने दिया बयान

ये बातें झारखंड RJD के प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव कैलाश यादव ने बोकारो के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कही है। इस दौरान कैलाश यादव ने कहा कि 5 अप्रैल को तेजस्वी यादव झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। संगठन को गांव से लेकर शहर तक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

परिसीमन पर भी रखे अपने विचार

वहीं झारखंड के परिसीमन पर बात करते हुए कहा कि परिसीमन होने से सूबे में सीटों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में पार्टी भी अपना जनाधार बढ़ाने को लेकर जन-जन तक पहुंचने और यूथ से लेकर बूथ स्तर तक RJD को मजबूती देने का काम करेगी।

RJD  प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य में हो रहे एसआईआर पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बंगाल में काफी संख्या में लोगों का वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया है। झारखंड में ऐसा नहीं होना चाहिए।

राज्य के कानून व्यवस्था पर कहा कि जो भी घटना घट रही है, उसपर करवाई की जा रही है। इससे पहले बोकारो जिले के राजद नेताओं ने प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव को माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

 

 

 

Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img