RJD MLA का आपत्तिजनक बयान, CM नीतीश को बताया आस्तीन का सांप

किशनगंज : मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधान सभा सीट से राजद विधायक सऊद आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। मालूम हो कि वक्फ संशोधन कानून बनने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में नाराजगी का माहौल है। उसी क्रम में वक्फ कानून का विरोध करते करते राजद विधायक राजनैतिक मर्यादा भूल गए और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आस्तीन का सांप बता दिया।

जिन्हें हम आजतक सेक्युलर नेता समझते आ रहे रहे थे वो निकला आस्तीन का सांप

सऊद आलम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिन्हें हम आजतक सेक्युलर नेता समझते आ रहे रहे थे। दरअसल, वह नीतीश कुमार आस्तीन का सांप निकला। वक्फ संशोधन बिल पास कराने में उन्होंने भाजपा आरएसएस का साथ देकर मुसलमानों के साथ छल करते हुए बड़ा ही अन्याय किया है। राजद विधायक ने कहा कि वक्फ की जायदाद मुसलमानों के पुरखों के द्वारा दान किया हुआ जायदाद है। जिसे केंद्र की मोदी हुकूमत ने नीतीश कुमार की मदद से कानून बनाकर मुसलमानों से छीनने का काम किया है।

वक्फ की संपत्तियों पर सिर्फ मुसलमानों का हक है – RJD विधायक

विधायक ने आगे कहा कि वक्फ की संपत्तियों पर सिर्फ मुसलमानों का हक है। जिनपर हमारी मस्जिदें, मदरसों, मकतब और कब्रिस्तानें बनी है। राजद कभी भी भाजपा, आरएसएस और उसके सहयोगी दल जदयू की नापाक मंसूबों को कामयाब नही होने देंगे। हमारे नेता तेजस्वी यादव इस बिल के विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे और अंतिम सांस तक मुसलमानों को उनका हक वापस दिलाने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

हिन्दू मंदिरों की संपत्ति पर नजर

राजद विधायक ने देश के अलग-अलग मंदिरों में मौजूद सोना और नकदी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के हिंदू तंजीमों के पास जितना सोना है, उससे एक नहीं बल्कि 10 हिंदुस्तान का निर्माण हो सकता है। सरकार को चाहिए कि उन संपत्तियों को भी लाकर देश की गरीबी को दूर करने में इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी देखें :

JDU नेता कौम की खातिर छोड़े पार्टी

विधायक सऊद आलम ने जिले के जदयू नेताओं से भी मुसलमानों के हित में और इस बिल के विरोध में इस्तीफे की मांग कर दी है. उन्होंने कहा कि जदयू के नेताओं को आज कौम के साथ खड़े होने की जरूरत है वरना मुस्लिम समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कौम की खातिर आज मुस्लिम नेताओं को पार्टी छोड़ कर वक्फ बिल का मुखर विरोध करना चाहिए।

यह भी पढ़े : Breaking : BJP प्रदेश अध्यक्ष के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या

कौशल किशोर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Alert: 13 मई को झारखंड में बदलेगा Weather, कई...

 झारखंड में 13 मई को मौसम बदलेगा। रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, 50 किमी प्रति घंटे...

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img