Advertisment

PATNA में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान, मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जारी है अभियान

पटना: जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरे ज़िला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पटना सिटी अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती गुंजन सिंह के पर्यवेक्षण में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

7:00 बजे पूर्वाह्न अजीमाबाद एवं पटना सिटी के विकास मित्रों एवं किशोर-किशोरी समूहों ने स्वीप एक्टिविटीज के तहत मंगल तालाब से भगत सिंह चौक होते हुए गुरु गोविंद अस्पताल तक प्रभात फेरी निकाली। इसमें सभी मतदाताओं को 1 जून, 2024 को लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। जगह जगह सेल्फी पॉइंट पर युवा मतदाताओं ने सेल्फी लेकर सभी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु उत्साहित किया।

विकास मित्रों के द्वारा भेद्य टोलों में हर घर दस्तक देकर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है एवं उन्हें उनके मतदाता सूची में नाम तथा बूथ की जानकारी दी जा रही है। लोगों को टोल फ्री नंबर 1950 से संबंधित जानकारी दी जा रही है। कोई भी व्यक्ति टॉलफ़्री वोटर हेल्पलाइन 1950 पर कॉल कर निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। निर्वाचन के बारे में किसी भी तरह की सूचना, फीडबैक या सुझाव दी जा सकती है। अगर कोई समस्या हो तो इसपर कॉल करें। हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- MADHEPURA में भाई ने महज एक भैंस के विवाद में की भाई की हत्या, पुलिस जुटी जांच में…

PATNA PATNA PATNA PATNA PATNA

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...