Big Breaking: चतरा में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

चतरा. बड़ी खबर चतरा से आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हुआ। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान को रांची लाया गया है, यहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सदर थाना के दो जवान सिकंदर सिंह गया वजीरगंज निवासी और सुकन राम पलामू निवासी शहीद हो गये, जबकि आकाश सिंह नामक जवान को गोली लगी है। आनन-फानन में घायल जवान को सदर अस्पताल लाया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए रांची रेफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान पर पुलिस निकली थी। इस बीच सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर बैरियो जंगल में घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। घटना को एसडीपीओ संदीप सुमन ने पुष्टि की है।

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...