पंचतत्व में विलीन शरद यादव, बेटे और बेटी ने दी मुखाग्नि

होशंगाबाद : पंचतत्व- जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव आंखमऊ में कर दिया गया. उनके बेटे शांतनु और बेटी शुभसनी ने मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान मध्य प्रदेश की पुलिस ने भी उन्हें सलामी देकर अलविदा कहा.

sharad yadav123 22Scope News

पंचतत्व: 12 जनवरी को हुआ था निधन

दरअसल, 12 जनवरी 2023 को 75 वर्ष की उम्र में शरद यादव का निधन हो गया था. कर्डियक अरेस्ट होने पर उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले (होशंगाबाद) में उनके पैतृक गांव आंखमऊ में हुआ.

sharad yadav1 22Scope News

सीएम शिवराज, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह रहे मौजूद

इससे पहले शरद यादव का पार्थिव शरीर चार्टर्ड विमान के जरिए भोपाल पहुंचा. यहां से पार्थिव शरीर को पैतृक गांव आंखमऊ सड़क मार्ग से लाया गया. आंखमऊ में अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. जब शरद यादव का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचा, तो इस दौरान सीएम शिवराज, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एयरपोर्ट पर मौजूद रहे.

sharad yadav12 22Scope News

बेटी सुभाषिनी यादव ने किया था ट्वीट

बता दें कि शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने ट्वीट किया था कि मेरे पिता स्व. शरद यादव के पार्थिव शरीर को दिल्ली से उनके पैतृक गांव आंखमाऊं, तहसील बाबई जिला होशंगाबाद में 14 जनवरी 2023 को दोपहर 1.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा. हम अपने दिल्ली निवास से सुबह 8.45 बजे चार्टर्ड विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे.

पंचतत्व: छात्र नेता के रूप में शुरू की राजनीति करियर की शुरुआत

शरद यादव ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत एक छात्र नेता के तौर पर की. उन्होंने 1974 में मध्य प्रदेश के जबलपुर से लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की थी. तब शरद को जय प्रकाश नारायण समेत विपक्षी दलों ने समर्थन दिया था. उसके बाद उन्होंने जबलपुर से दूसरी बार भी चुनाव जीता. शरद यादव की जीत ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में ला खड़ा किया.

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img