बेगूसराय : बेगूसराय में सर्पदंश से एक 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी गांव की है। बताया जाता है कि खरीदी गांव निवासी कांग्रेस पंडित की 10 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी बीती रात खाना खा रही थी, तभी सांप ने उसे डंस लिया।
घायल छात्रा सुरुचि कुमारी को पहले गांव में ही झाड़-फूंक कराया गया। फिर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका के चाचा ने बताया कि घर में ही खाना खा रही थी, तभी सांप ने डंस लिया। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट : सुमित