Gumla: Model School गुमला के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बुधवार की दोपहर चिलचिलाती धूप में शहर के टावर चौक को जाम कर दिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। पूर्व में प्रिंसिपल को मिलाकर कुल 5 शिक्षक थे। इसके बाद एक शिक्षक हटा दिए गए। वर्तमान में पुनः अंग्रेजी विषय के शिक्षक को हटाने की बात सामने आई है, जिसे लेकर आज हम सड़क पर उतरे हैं।
प्रशासन ने बच्चों को समझाया
करीब 200 छात्र-छात्राएं कक्षा 6 से 10वीं की पढ़ाई करते हैं लेकिन मात्र चार शिक्षक हैं। ऐसे में एक और शिक्षक को हटा दिया जाएगा, तो बच्चों का भविष्य कहां जाएगा। सूचना पर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली मौके पर पहुंचे और छात्र छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर भरोसा रखिए, जल्द ही एक टीम स्कूल जाकर पूरे मामले पर बातचीत करेगी। इतनी धूप में सड़क पर रहना सेहत के लिए नुकसानदेह है। प्रशासनिक अधिकारियों के बात मानकर छात्र-छात्राएं वापस स्कूल लौट गए
Highlights







