पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार, बिहार सरकार और बिहार पुलिस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगा है और कहा कि निक्कमी सरकार को हटाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर एक साथ लगातार कई ट्वीट किए हैं। बिहार में कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं इस बीच नेताओं का बयानबाजी का दौर जारी है।
क्या बिहार के करोड़ों आधार कार्ड-धारी अवैध भारतीय हैं?
तेजस्वी यादव ने लिखा है कि क्या बिहार के करोड़ों आधार कार्ड-धारी अवैध भारतीय हैं। क्या करोड़ों राशन कार्ड-धारी फर्जी हैं। बिहार के साथ ये एक बड़ी साजिश हो रही है जिसमें 14 करोड़ बिहारियों के आधार कार्ड और राशन कार्ड को रातों-रात अवैध करार दे दिया गया है। तानाशाही इसे ही कहते हैं, बिहार नहीं सहेगा। हर बिहारी, केवल बिहारी ही अपनी नागरिकता का सबूत देगा। जबकि इसी वोटर लिस्ट से 2024 का मतदान हुआ है। अगर ये लिस्ट फर्जी है, तो सरकार भी फर्जी हुई।
यह भी देखें :
आखिर क्यों केवल बिहारी और बिहार अपनी नागरिकता साबित करे? – तेजस्वी
उन्होंने कहा कि आखिर क्यों केवल बिहारी और बिहार अपनी नागरिकता साबित करे, ये बड़ी साजिश है। बिहार के लगभग चार करोड़ लोग बाहर हैं। तो सवाल ये उठता है कि इलेक्शन कमीशन ने रेलवे से बात की है। उनके लाने का क्या प्रबंध किया गया है। उनके टिकट का भाड़ा कौन देगा। अगर वो खुद भी टिकट करें, तो टिकट कंफर्म हो जाएगा। बिहार में जब डॉक्यूमेंट बनता है तो बिना घूस के नहीं बनता है। बिना बात के बिहारियों पर खर्च का एक्स्ट्रा बोझ चुनाव आयोग बढ़ा रहा है। डॉक्यूमेंट बनाने में 10-15 दिन लग जाता है। अब सबसे बड़ा सवाल कि ये सब 20-22 दिन में संभव हो सकेगा। बिहार में लगातार नरसंहार हो रहा है। सिवान में छह लोगों को गोली मारी। इसमें तीन की मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गई। अचेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।
यह भी पढ़े : लालू के सिर आज फिर से सजेगा ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष का ताज’, 13वीं बार बनेंगे…
Highlights