सत्ता प्राप्ति का प्रपंच था 450 रुपये में सिलेंडर देने का वादा, बाबूलाल मरांडी ने बोला हमला

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर फिर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में लिखा कि चुनाव के दौरान किए गए वादे केवल सत्ता हासिल करने का साधन बनकर रह जाएं, तो यह न केवल जनादेश का अपमान है, बल्कि जनता के भरोसे के साथ छल भी है।

बाबूलाल मरांडी का इंडिया ब्लॉक पर निशाना

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब इंडिया ब्लॉक ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर और 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था, तब जनता ने इसे अपने भविष्य की उम्मीद के तौर पर देखा था। उन्होंने कहा कि अब जब हेमंत सरकार से इन वादों को पूरा करने की मांग की जा रही है, तो मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री गण बहाने गढ़ने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का रवैया यह केवल जनादेश का अपमान नहीं है, बल्कि नव निर्वाचित विधायकों को भी उपहास का पात्र बना रहा है। मरांडी ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि 5 लाख सालाना नौकरी के जुमले की तरह 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा भी केवल सत्ता प्राप्ति के लिए एक प्रपंच था। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में इस ठगबंधन सरकार के झूठ परत दर परत और उजागर होंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!