नए साल से 8th Pay Commission, PAN-Aadhaar Linking नियम, डिजिटल पेमेंट सुरक्षा, साप्ताहिक क्रेडिट स्कोर और किसान योजना में बड़े बदलाव लागू
The rules will change from January 1 2026: रांची:नए साल की शुरुआत केवल कैलेंडर का बदलाव नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों के दैनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रही है। 1 जनवरी 2026 से बैंकिंग, टैक्स, पेंशन, डिजिटल भुगतान और कृषि योजनाओं में बड़े नियम लागू होंगे। सरकार और वित्तीय नियामकों का कहना है कि इनमें से कई सुधार सुरक्षा, पारदर्शिता और सेवा की गति बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। हालांकि, लापरवाही बरतने पर इनके आर्थिक दुष्परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं।
The rules will change from January 1 2026:Weekly Credit Score Update लोन मिलना होगा आसान
अब CIBIL जैसे क्रेडिट ब्यूरो हर महीने के बजाय साप्ताहिक आधार पर क्रेडिट स्कोर अपडेट करेंगे।
इसका मतलब है कि EMI भुगतान में एक दिन की देरी भी तत्काल रिपोर्ट होगी
समय पर भुगतान करने वालों का स्कोर तेजी से सुधार सकेगा
बैंक और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऋण लेना पहले की तुलना में और आसान और सस्ता हो सकता है
The rules will change from January 1 2026: PAN–Aadhaar Linking नहीं की तो पैन हो जाएगा निष्क्रिय
यदि आपने 31 दिसंबर 2025 तक अपना PAN–Aadhaar लिंक नहीं किया है, तो 1 जनवरी से PAN कार्ड निष्क्रिय माना जाएगा।
इसका असर इन सेवाओं पर होगा
बैंक खाता खोलना
निवेश या म्यूचुअल फंड खरीदना
आयकर रिफंड प्राप्त करना
PAN को पुनः सक्रिय करने के लिए भारी जुर्माना भी चुकाना पड़ सकता है, इसलिए समय पर लिंकिंग जरूरी है।
UPI & Digital Payments पर Extra Security Layer
1 जनवरी से डिजिटल पेमेंट पर सुरक्षा और KYC नियम और सख्त हो जाएंगे। Google Pay, PhonePe और अन्य UPI Apps में
SIM Binding Feature
मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन
बैंक अकाउंट दोबारा ऑथेंटिकेशन
जैसी अतिरिक्त लेयर लागू होंगी। इसका उद्देश्य फर्जी अकाउंट्स के माध्यम से होने वाली UPI धोखाधड़ी को रोकना है।
The rules will change from January 1 2026: PM-Kisan: लाभ पाने के लिए यूनिक किसान ID अनिवार्य
PM-किसान सम्मान निधि में नए नियम लागू होने जा रहे हैं।
अब लाभ जारी रखने के लिए किसानों को यूनिक किसान ID अनिवार्य होगी
ID न होने पर अगली किस्त रोक दी जाएगी
साथ ही फसल बीमा योजना में परिवर्तन के बादजंगली जानवरों द्वारा किए गए नुकसान पर भी किसानों को मुआवजा मिलेगा
The rules will change from January 1 2026: New Income Tax Law: टैक्स फाइलिंग अब और आसान
सरकार पुराने Income Tax Act 1961 की जगह नया कर कानून लागू करने की तैयारी कर चुकी है।
1 जनवरी से प्री-फिल्ड ITR फॉर्म उपलब्ध होंगे
टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और तेज होने की उम्मीद
विवादों और गलतियों की संभावना में कमी आएगी
Key Highlights:
1.2 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए 8th Pay Commission लागू हो सकता है
क्रेडिट स्कोर अब हर हफ्ते अपडेट, EMI देरी तुरंत रिकॉर्ड
PAN–Aadhaar लिंकिंग नहीं की तो पैन निष्क्रिय
UPI Payments पर SIM Binding & KYC Security लागू
PM–Kisan लाभ हेतु Unique Farmer ID आवश्यक
नया Income Tax कानून, प्री-फिल्ड ITR फॉर्म जारी
The rules will change from January 1 2026:8th Pay Commission: 1.2 करोड़ लोगों के वेतन में 15–20% बढ़ोतरी संभव
नए साल से केंद्र सरकार के लगभग 1.2 करोड़ कर्मचारी और पेंशनभोगी वेतन एवं पेंशन में इजाफे की उम्मीद कर रहे हैं। अनुमान है कि 1 जनवरी से आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होंगी, जिससे वेतन और पेंशन में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। इससे लोगों की क्रय शक्ति और घरेलू खर्च की क्षमता बढ़ने की संभावना है।
Highlights


