28.8 C
Jharkhand
Monday, September 25, 2023

Greivance Redressal

spot_img

बीएयू में निकाला गया तिरंगा शोभा यात्रा

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग ने हर घर तिरंगा अभियान-2023 के तहत सोमवार को हर घर में तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया। कुलपति डॉ. ओंकार नाथ सिंह ने अपने हाथों में तिरंगा ध्वज लिए इस हर घर तिरंगा – 2.0 अभियान का शुभारंभ किया और छात्रों में उत्साह भरा।
यह शोभा यात्रा कृषि विश्विविद्यालय और पशुचिकित्सा संकाय के छात्र-छात्राओं के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, और सुरक्षा जवानों ने भी सहभागिता दिखे। इस दौरान, सभी ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर तिरंगे को फहराया और महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, और बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

कुलपति डॉ. ओंकार नाथ सिंह ने समापन में सभी को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में छात्रों, पदाधिकारियों, और कर्मचारियों का उत्साह देखकर देश की प्रगति में प्रतिबद्धता दिखाई देती है।
उन्होंने इस अवसर पर सभी को आपसी वैमानस्यता को दूर करके देश और संस्थान की प्रगति में योगदान करने की प्रेरणा दी। सभा का संचालन डॉ. बीके झा और धन्यवाद डॉ. बीके अग्रवाल ने किया।
सभा में डॉ. सुशील प्रसाद, डॉ. पीके सिंह, डॉ. डीके शाही, डॉ. एस कर्माकार, डॉ. जगरनाथ उरांव, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सीएस महतो, डॉ. आरपी मांझी, डॉ. जय कुमार और अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

87,000FansLike
947FollowersFollow
260FollowersFollow
125,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles