Vaishali ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है, बोधगया और राजगीर आनेवाले श्रद्धालु भी यहां आएंगे- CM

मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप, Vaishali का किया निरीक्षण, तेजी से निर्माणकार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला के वैशालीगढ़ स्थित निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर के विकास कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्तूप के भू-तल एवं प्रथम तल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने पुस्तकालय एवं ध्यान कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य की प्रगति की अद्यतन जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने आगंतुक केंद्र स्थित सम्मेलन कक्ष में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से योजना के मुख्य अवयवों- बुद्ध स्तूप (पत्थर की संरचना), संग्रहालय ब्लॉक, पुस्तकालय एवं ध्यान कक्ष, आगंतुक केंद्र, अतिथि गृह, प्रदर्श योजना आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और बचे हुए कार्य को दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।

3 2 scaled 22Scope News

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यहां हमेशा आते रहते हैं और यहां के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहते हैं। योजना के अनुरूप कार्य जल्द-से-जल्द पूर्ण करें। परिसर में वृक्षारोपण भी कराएं। यहां अच्छे ढंग से वाटर बॉडी का भी निर्माण कराएं। साथ ही परिसर के अंदर भी रास्ते का निर्माण ठीक से कराएं। उन्होंने कहा कि आवागमन को भी बेहतर किया जा रहा है ताकि आसानी से और कम समय में पर्यटक यहां पर पहुंच सकें। अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों के आने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है। भगवान बुद्ध के जितने भी अस्थि कलश मिले हैं, उसमें वैशाली में मिला अस्थि कलश सबसे प्रामाणिक है। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप के बन जाने के बाद यहां बौद्ध भिक्षु के साथ-साथ बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक भी आएंगे। बोधगया और राजगीर आनेवाले श्रद्धालु भी यहां आएंगे।4 scaled 22Scope News

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय में महात्मा बुद्ध के जीवन से संबंधित घटनाओं और बौद्ध धर्म से जुड़े प्रसंगों को यहां दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले वैशालीगढ़ की क्या स्थिति थी और बाद में हमने इसको विकसित करने को लेकर जो योजना बनाई, उसके तहत जो कार्य किए गए हैं उसकी भी विवरणी को भी यहां दर्शाएं। इससे लोग जान सकेंगे कि इस ऐतिहासिक धरोहर को विकसित करने के लिए कितने कार्य किए गए हैं।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधायक सिद्धार्थ पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, तिरहुल प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शिवदीप लांडे, वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा, वैशाली के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय सहित अन्य अधिकारीगण और अभियंतागण उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Madrasa की होनी चाहिए जांच, तेजस्वी पर भी भड़के मंत्री नीरज कुमार बबलू

 

Vaishali Vaishali Vaishali Vaishali Vaishali

Vaishali

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...