बिहार बीजेपी कार्यालय में जुटने लगे दिग्गज, बैठक में विधायक दल के नेता का होगा चुनाव
पटना : बिहार में एनडीए की जीत के बाद में राजनीतिक हलचल तेज है और नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच बीजेपी कार्यालय में नेताओं का जुटान शुरू हो गया है। बैठक के बाद सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना जायेगा।
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बने पर्यवेक्षक
बीजेपी के द्वारा इसके लिये यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी पटना पहुँच चुके है जो अमित शाह की अनुपस्थिति में मामलें की निगरानी करेंगे और समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
बिहार बीजेपी के सभी प्रमुख चेहरे कार्यालय पहुँचे चुके है और बैठक शुरू होने वाली है। जिसके बाद विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा होगी।
वहीं जेडीयू विधायक दल की भी बैठक 11 बजे से होने वाली है जिसमें सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुना जायेगा। इसको लेकर जेडूयी कार्यालय में नेताओं का आना शुरू हो गय़ा है।
ये भी पढ़े : आज इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश, संभावित मंत्रियों की सूची तैयार
Highlights

