बीसीसीएल एरिया-4 के चानक से उठ रहा जहरीला धुआं, धुंध और दुर्गंध से ग्रामीण हो रहे परेशान

Baghmara: बीसीसीएल (Bharat Coking Coal Limited) के एरिया-4 अंतर्गत लकड़का 9 नंबर चानक में पिछले कई दिनों से भूमिगत आग सुलग रही है, जिससे जहरीला धुआं निकल रहा है। यह इलाका कतरी नदी किनारे स्थित है, और लगातार उठते धुएं ने ग्रामीणों के बीच भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों के अनुसार भूमिगत कोयला परतों में लगी आग से निकलने वाला धुआं इतना घना है कि पूरे इलाके में धुंध और दुर्गंध फैल गई है। कई घरों के अंदर तक धुआं भर जाने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोपः

ग्रामीणों ने बताया कि वे इस समस्या की शिकायत कई बार बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उपाय नहीं किए गए तो आग का दायरा बढ़ सकता है, जिससे कतरी नदी किनारे बसा पूरा इलाका खतरे में पड़ जाएगा। ग्रामीणों ने बीसीसीएल अधिकारियों और जिला प्रशासन से तत्काल स्थल निरीक्षण कर आग पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

रिपोर्ट – आदर्श गुप्ता

Saffrn

Trending News

Social Media

162,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
681,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img