महिला ने कर दी पति की गला काट हत्या, बेटे पर भी किया वार और…

पूर्णिया: पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। महिला ने अपने बेटे की हत्या करने की भी कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल जिस वजह से उसकी जान बच गई। फ़िलहाल पुलिस ने घटना की सूचना पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के दमगडा रामावतार चौक की है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी मृतक के बेटे शैलेन्द्र ने कहा कि उसके पिता बीती शाम मजदूरी कर घर आये और खाना मांगी। खाना मांगने पर मृतक की पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया जिसके बाद वह आंगन में बिना खाए ही सो गया। वह भी अपने पिता के साथ ही सोया हुआ था। अचानक देर रात उसकी मां उषा देवी ने दबिया से उसके पिता की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें – पटना एम्स पहुंचे पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, पुलिस पर उठाये कई सवाल…

उसने बताया कि खून का छींटा पड़ने से उसकी नींद खुल गई और उसने हल्ला करना शुरू कर दिया जिसके बाद उसकी मां ने कहा कि अगर हल्ला किया तो तेरी भी जान ले लुंगी और उसकी तरफ दबिया फेंका भी जिससे वह भी घायल हो गया।

उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने महिला का किसी के साथ अवैध संबंध था और इसी वजह से उसने अपने पति की हत्या की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  सौतेली मां और सगे पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या, पुलिस ने जब…

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...