26 जनवरी के बाद शराब पिया तो महिलाएं सड़कों पर कर देंगी धुनाई

PATNA: शराब पिया तो धुनाईशराबबंदी को बिहार में पूर्ण रुप से सफल कराने की मांग को लेकर आज पटना की सड़कों पर आधी आबादी उतरी. महिलाओं ने कहा कि शराबबंदी लागू होने के बाद भी भ्रष्टाचार के कारण आये दिन जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आ रहा है.
इसलिए शराबबंदी को पूर्ण रुप से लागू किया जाये. महिलाओं ने कहा कि अभी शराबबंदी बिहार में पूर्ण रुप से लागू नहीं है. अगर यह लागू नहीं होती है तो 26 जनवरी के बाद महिलाएं उग्र आंदोलन करेंगी. और शराब बेचने वाले और पीने वाले की धुनाई कर देंगी.

sharabbandi 2 22Scope News


शराब पिया तो धुनाई – महिलाओं ने शराबबंदी के समर्थन में निकाला पैदल मार्च

शराबबंदी की मांग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्टीय महिला विग्रेड की महिलाओं ने पटना साहिब स्टेशन से हाथों में तख्तियां लिए पैदल मार्च निकाला, जो पटना सिटी के विभिन्न रास्तों से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुँचा जहाँ महिला बिग्रेड की महिला सदस्यों ने राष्टपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया.

इस मौके पर महिलाओं का कहना था की बिहार मे पूर्ण शराबबंदी है

और इसे कुछ लोग साजिश के तहत विफल करने में जुटे हैं.

बिहार में शराबबंदी के बाद भी प्रतिदिन शराब की बिक्री हो रही है

और शराब पीने वाले भी शराब बंदी कानून को ताक पर रख कर बिना डर भय के शराब पी रहे है, वहीं जहरीली शराब

से मौत भी रही है. जिसके कारण शराबियो का परिवार बिखर रहा है.

sharabbandi 4 22Scope News

शराबबंदी को पूर्ण रुप से सफल बनाने के लिए कड़े कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय महिला बिग्रेड की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मांग की है

कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के लिए कड़े

रुख अपनाएं ताकि बिहार में शराब बंदी कानून पूरी तरह सफल हो ,

अगर शराब की बिक्री नही बंद होगी तो 26 जनवरी के बाद

महिला बिग्रेड की महिलाएं सड़क पर उतरकर शराब बेचने

और शराब पीने वाले की धुनाई करने पर उतारू हो जाएंगी.

रिपोर्ट: उमेश चौबे

Saffrn

Trending News

ISTE BNY नॉलेज इनहेंसमेंट प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन, देशभर के...

New Delhi: नई दिल्ली स्थित Indian Society for Technical Education (आईएसटीई) द्वारा प्रायोजित ‘ISTE BNY Knowledge Enhancement Program 2026’ के अंतर्गत आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट...

देश को हॉकी में स्वर्ण दिलाने वाली टीम में बिहार के...

पटना : हाल में जापान में आयोजित एशियन हॉकी टूर्नामेंट (अंडर-18) में भारत की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। इस विजयी टीम में...

मंत्री निशांत ने कहा- थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों का नया बैच...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : गया में फायर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42...

गयाजी : मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बिहार अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गयाजी जिले में भी फायर सेफ्टी को लेकर विशेष...

मिशन ‘NEET 2026’ : मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद एक्शन में...

पटना : आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (UG) 2026 पुनर्करीक्षा (Re-examination) को पूर्णतः कदाचार-मुक्त, पारदर्शी और अभेद्य सुरक्षा माहौल में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img