Advertisement
Advertisement

युवक ने 4 साल बच्ची का किया अगवा, CCTV कैमरे का फुटेज आया सामने

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत गांधीनगर इलाके में चार साल की बच्ची अर्चना को एक युवक के द्वारा अगवा कर ले जाते देखा जा रहा है। बच्ची की गिरने से हाथ भी टूटा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे में बच्ची को कंधे पर ले जाते देखा जा रहा है। वहीं परिजन का कहना है कि रात के 11:30 बजे हमलोग घर के अंदर सोए थे। बच्ची भी हमारे बगल में सोई हुई थी। कुछ देर के बाद आंखें खुली तो देखा की बच्ची नहीं है। इधर-उधर काफी हम लोगों ने खोजा बच्ची का कुछ पता नहीं चला।

पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर बच्ची की खोज में निकल पड़े

आपको बता दें कि इस मामले की सूचना अगमकुआं थाना को सुबह दी गई। वहीं अगमकुआं थाना के तमाम अधिकारी इस बच्ची की खोज में निकल पड़े। बताया जाता है कि बच्ची के पिता पानी पुड़ी का बिजनेस गांधीनगर में ही करते हैं। पिता का कहना है कि हम बच्चे के साथ रूम में ही सोए थे। बच्ची को कब ले गया पता नहीं चला। उनकी पत्नी का कहना यह है कि 15 दिन से हमारे बहन के हस्बैंड के भाई यहां रहते हैं। खाना पीना यही खाते थे। उन्होंने यह कहा था कि बच्ची को हमको लिख करके दे दो। इस बात का भी आशंका जाहिर किया गया कि बच्ची को उनके द्वारा मांगा गया था।

यह भी देखें :

CCTV कैमरे के अंदर में बच्ची को उठा कर ले जा रहा है युवक 

वहीं दूसरी तरफ सीसीटीवी कैमरे के अंदर में देखा जा रहा है कि बच्ची को किस तरह युवक उठा कर ले जा रहा है। वहीं प्रशासन की टीम गठित की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। भाई को पहले सूचना मिली कि अपहरणकर्ता का लोकेशन मिल गई है और बच्ची बरामद कर ली गई है। सूचना मिल रहा था। लेकिन अगमकुआं थाना के अधिकारी ने कहा कि नहीं हमलोग अभी तक बच्ची को ढूढ़ नहीं पाए हैं लेकिन युवक को चिन्हित किया जा चुका है।

यह भी पढ़े : बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, दरभंगा हाउस में बमबाजी

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...