केंद्र सरकार ने ‘युवा AI फॉर ऑल’ मुफ्त कोर्स लॉन्च किया। 45 घंटे से कम समय में एआई स्किल्स सीखें और भारत सरकार से सर्टिफिकेट पाएं। छह मॉड्यूल शामिल।
Yuva AI For All Launch: सरकार ने लॉन्च किया ‘युवा AI फॉर ऑल’ कोर्स, अब 45 घंटे में फ्री में सीखें AI स्किल्स
केंद्र सरकार ने युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल और व्यावहारिक समझ देने के लिए ‘युवा AI फॉर ऑल’ नाम का मुफ्त ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किया है। यह कोर्स इंडियाएआई मिशन का हिस्सा है और इसे इस तरह तैयार किया गया है कि युवा 45 घंटे के भीतर बुनियादी से लेकर एडवांस स्तर तक के एआई स्किल्स सीख सकें।
Yuva AI For All Launch:
कोर्स पूरी तरह निशुल्क है और करियर ग्रोथ से लेकर एकेडमिक्स तक में मदद करेगा। इसे फ्यूचर स्किल्स प्राइम, IOGT और अन्य प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। सबसे अहम बात यह है कि यह कोर्स सेल्फ-पेस्ड है, यानी इसे अपनी सुविधा से पूरा किया जा सकता है।
Key Highlights
केंद्र सरकार ने ‘युवा AI फॉर ऑल’ नाम का मुफ्त शॉर्ट-टर्म एआई कोर्स लॉन्च किया
सिर्फ 45 घंटे में सीखें AI स्किल्स, कोर्स पूरी तरह फ्री
सर्टिफिकेट देगा भारत सरकार; कोर्स सेल्फ-पेस्ड
फ्यूचर स्किल्स प्राइम, IOGT व एड-टेक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
छह मॉड्यूल में बेसिक से करियर अवसर तक पूरा AI ज्ञान
कोर्स पूरा करने वाले युवाओं को भारत सरकार की ओर से प्रमाणपत्र मिलेगा। इसके पार्टनर संगठनों में नैसकॉम, सी-डैक, एनआईएलआईटी और स्किल इंडिया शामिल हैं।
Yuva AI For All Launch: कोर्स में क्या-क्या सीखेंगे छह मॉड्यूल, सरल भाषा और वास्तविक उदाहरण
‘युवा AI फॉर ऑल’ कोर्स में कुल छह मॉड्यूल शामिल हैं। इनमें एआई की बुनियाद से लेकर जनरेटिव एआई, नैतिकता और करियर अवसरों तक पूरी जानकारी दी गई है।
छह मॉड्यूल के मुख्य बिंदु
AI की मूल समझ
इसमें सिखाया जाएगा कि एआई क्या है, कैसे विकसित हुआ और रोजमर्रा के जीवन में इसका उपयोग कहां होता है।मशीन लर्निंग और प्रॉम्प्टिंग
मशीन लर्निंग, जनरेटिव AI और सही प्रकार से प्रॉम्प्ट तैयार करना सिखाया जाएगा।AI टूल्स और कंटेंट क्रिएशन
जनरेटिव टूल्स का उपयोग, कंटेंट बनाना, डेटा एनालिसिस जैसी स्किल्स सीखने को मिलेंगी।AI प्रोजेक्ट प्लानिंग
एआई का उपयोग कर समस्या समाधान और निर्णय लेने की प्रक्रिया समझाई जाएगी।जिम्मेदार और सुरक्षित AI उपयोग
नैतिकता, जोखिम प्रबंधन और FAST फ्रेमवर्क के बारे में पढ़ाया जाएगा।करियर अवसर
एआई सेक्टर में उपलब्ध नौकरियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी मिलेगी।
Highlights


