लखनऊ :होली पर CM Yogi का यूपी वासियों को तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर। CM Yogi आदित्यनाथ ने यूपी वासियों को बुधवार को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है।
CM Yogi ने यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को होली का तोहफा देने के क्रम में घोषणा की कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,890 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल का वितरण किया जाएगा।
CM Yogi ने 3 अरब राशि की स्वीकृत
CM Yogi आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की। इस मौके पर CM Yogi ने कहा कि –‘…पहले की सरकारों में न कनेक्शन मिलते थे और न सिलेंडर। नेतागिरी करने पर डंडे खाने पड़ते थे।
…आज हम 1.86 करोड़ लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके लिए 3 अरब रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिला लाभार्थियों को निश्शुल्क एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं।’
सीएम योगी
भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र में किया था वादा
बता दें कि भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में दिवाली और होली पर इन लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल देने का वादा किया था। बीते साल दिवाली पर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसे पूरा करते हुए सिलेंडर वितरित किए थे।
अब होली के पर्व पर भी रिफिल सिलेंडर दिया जाएगा। प्रदेश में उज्जवला योजना की 1.85 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं, जो इसका लाभ ले सकती हैं। बुधवार को लखनऊ के लोक भवन में हुए कार्यक्रम में कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और मंत्री सतीश शर्मा ने भी विचार रखे।
सीएम योगी
गेहूं खरीद को पूरे यूपी में सरकार खोलेगी 6500 क्रय केंद्र
यूपी की Yogi आदित्यनाथ सरकार ने तय किया है कि 2425 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 15 जून तक होने वाली इस खरीद के लिए 6500 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। बटाईदार किसान और पंजीकृत ट्रस्ट को भी यह सुविधा मिलेगी।
गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग की विपणन शाखा सहित कुल 8 क्रय एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें खाद्य विभाग की विपणन शाखा द्वारा 1250 और उप्र सहकारी संघ द्वारा 3300 केंद्र खोले जाएंगे।
उप्र कोआपरेटिव यूनियन के 700, भारतीय खाद्य निगम के 400, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के 350 और नेशनल एग्रीकल्चरल कोआपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के 300 केंद्र होंगे। वहीं भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित और उप्र कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा 100-100 केंद्रों पर खरीद की जाएगी।
बता दें कि बीते सोमवार को CM Yogi आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं क्रय नीति को स्वीकृति दे दी गई। बाद में CM Yogi ने बताया कि यूपी में गेंहू की सरकारी खरीद होली के बाद 17 मार्च से शुरू होगी।
सरकार ने तय किया है कि वर्ष 2025 में 2425 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। गत वर्ष यानि साल 2024 में 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से यूपी में सरकार ने गेहूं क्रय किया गया था।
इस बार भारत सरकार ने MSP में 150 रुपये की बढ़ोतरी की है और 2425 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी पर खरीद की जाएगी।