नवादा: बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में 10 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

सहरसा से रांची से जा रहे थे स्कॉर्पियो सवार परिवार

नवादा : जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां बस और स्कॉर्पियो में ज़ोरदार टक्कर हो गई,

जिसमें 10 लोग घायल हो गए. वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

घायलों में दो बच्चे और तीन महिला भी शामिल हैं.

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

जिसमें पांच की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बीघा गांव के पास की है.

भीषण सड़क हादसा: रांची जा रहे थे सभी लोग

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार सभी लोग सहरसा जिले से झारखंड के रांची जा रहे थे. अचानक बीच रास्ते में एक बस ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी ज़ोरदार दी थी कि सभी लोग हादसे के शिकार हो गए. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है.

accident 2 22Scope News

दाह संस्कार में रांची जा रहे थे परिजन

जानकारी के मुताबित सभी घायल सहरसा जिले के सितुआ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी सहरसा से अपने एक परिजन के दाह संस्कार में रांची जा रहे थे. घायलों में ब्रम्हदेव यादव, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, मन्नू कुमार, अंकुश कुमार, सोनी देवी सहित नौ लोग शामिल हैं. इस हादसे में स्कोर्पियो के ड्राइवर कर्मवीर की इलाज के दौरान नवादा सदर अस्पताल में मौत हो गयी. वो सहरसा जिला के सलखुआ का रहने वाला था. उसकी गाड़ी को बुक करा सभी रांची जा रहे थे. बताया जा रहा है कि ब्रम्हदेव यादव अपने पूरे परिवार के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर बड़े भाई के दाह संस्कार में रांची जा रहे थे, तभी अम्बिका बीघा गांव के पास तेज रफ्तार बस ने विपरित दिशा से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी.

भीषण सड़क हादसा: सभी घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद बस का ड्राइवर और सह चालक भागने में सफल रहा. बस नवादा की तरफ से आ रही थी उसी दौरान यह घटना हुई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया. स्थानीय पुलिस के द्वारा इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गयी है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img