बिजली के चपेट में आने से 2 की मौत, 2 घायल, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच को जाम

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरी पंचायत स्थित बुढ़ावे में बिजली का हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-106 को घंटों जामकर बिजली विभाग की लापरवाही के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह एकाएक सभी के घरों में आग लग गई। जिस वजह से सभी लोग अपने-अपने घरों से भागने लगे। भागने के दौरान दो लोग बैहरी पंचायत के बुढ़ावे वार्ड संख्या-13 निवासी बैजनाथ ऋषिदेव का पुत्र बादल ऋषिदेव व रघुनी राम का पुत्र शिबू राम बिजली के तार के चपेट में आ गए। जबकि दो बच्चे बिजली ऋषिदेव पुत्र बलराम कुमार व शंकरपुर के कबियाही चौराहा निवासी रामचंद्र ऋषिदेव की पुत्री सोनिका कुमारी घायल हो गई। इसमें एक व्यक्ति शिबू राम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, दूसरे व्यक्ति बादल ऋषिदेव की मौत मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंचे मुखिया शेखर गुप्ता सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार एसआई बबलू कुमार एएसआई केडी यादव सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। शव को सदर अस्पताल मधेपुरा में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

https://22scope.com/madhepura-police-got-big-success-3-smugglers-caught-with-drugs/

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!