पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इससे पहले भी शपथ ग्रहण समारोह हुआ था, लेकिन इस बार उत्सव के माहौल में होने जा रहा है। बिहार भर से लगभग दो-तीन लाख मतदाता भी मौजूद रहेंगे। नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित एनडीए गठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो गई है। पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से हैलीकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे।
JDU की ओर से शेयर की गई शपथ ग्रहण की पुरानी तस्वीर
नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एक्स हैंडल से नीतीश कुमार की पुरानी तस्वीर शेयर की गई है जिसमें वे शपथ लेते दिख रहे हैं। लिखा गया है कि मैं, नीतीश कुमार, ईश्वर की शपथ लेता हूं… यह वाक्य करोड़ों बिहारवासियों के अटूट विश्वास और आत्मविश्वास का प्रतीक है। आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से एक बार फिर यह स्वर गूंजेगा और बिहार विकास की एक नई यात्रा पर अग्रसर होगा। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण अवसर पर समस्त बिहारवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।


Highlights


