लखीसराय : लखीसराय जिले के पिपरिया मालपुर एवं बसबन्ना गांव में गीदड़ काटने से तीस लोग जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए निजी एवं सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा जख्मी का इलाज किया गया। बता दें कि इस घटना में अरुण सिंह, रामकरण राय, इंद्रदेव राय, नीतीश कुमार, रवि राय एवं अन्य लोगों ने बताया की खेत मे कार्य करने के दौरान गीदड़ ने अचानक हमला कर दिया और सभी को जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गीदड़ की हमले से गांव के लोग काफी भयभीत है।
मनोज कुमार की रिपोर्ट


