मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध की योजना बना रहे चार अपराधकर्मी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की साहेबगंज थाना अंतर्गत खोड़ीपाकर मलंग स्थान के पास कुछ अज्ञात अपराधकर्मी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु अपराध की योजना बना रहे है। सूचना पर थानाध्यक्ष साहेबगंज द्वारा अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे अपराधकर्मी संदीप कुमार उर्फ राजा, सोनु सहनी, जयप्रकाश सहनी और लवकुश पासवान को रंगेहाथ देशी कट्टा, कारतुस, मोटरसाइकिल, लैपटॉप और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरपुर जिला के बढ़िया पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी से सरैया अनुमंडल अंतर्गत विगत महीनों में हुए कई कांडों का उद्भेदन हुआ है। ये सभी एक पेशेवर अपराधी है। जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सीएसपी संचालकों एवं फाईनेन्स कर्मियों से साहेबगंज थाना अंतर्गत सहित अन्य जिलों यथा गोपालगंज, मोतिहारी में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।
संतोष कुमार की रिपोर्ट


