एक युवक की हत्या के आरोप में 4 नवयुवक गिरफ्तार

जमुई : पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में चार नवयुवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते तीन जून को जमुई के खैरा थानाक्षेत्र के नवडीहा इलाके एक युवक सत्यदेव आर्य के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने दी। काफी रात तक जब वह नहीं लौटा तो अनहोनी की आशंका होने लगी। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की उसके बाद मामले की कड़ियां खुलने लगी। हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर तीन अन्य युवकों के साथ उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की दोस्ती मृतक के साथ थी – पुलिस

पुलिस की माने तो गिरफ्तार युवकों की दोस्ती मृतक के साथ थी और सभी एक-दूसरे को अपनी बातें साझा किया करते थे। मृतक एक लड़की से मोबाइल पर बात किया करता था और ये बात उसके दोस्तों को पता थी। घटना वाले दिन दोस्तो ने उसे कॉल कर बुलाया और उसे बंधक बना लिया। दरअसल, दोस्तों की मंशा मृतक के परिजनों से फिरौती की उगाही करनी थी। लेकिन इसी बीच मृतक और उसके दोस्तों के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़े के दौरान ही दोस्तों ने उसे पटक कर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और उसी इलाके में बन रहे एक गढ्ढे में दफना दिया।

पुलिस हर बिंदुओं पर कर रही है जांच

फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। कहीं लड़की के परिजनों द्वारा तो इस घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया है या मृतक और उसके दोस्तों के बीच कोई पुरानी विवाद तो नहीं थी। जांच आगे बढ़ने पर हत्या के पीछे की कहानी उजागर हो सकती है। फिलहाल चारों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने 3 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

बृजमोहन सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Big Breaking: उत्पाद सिपाही परीक्षा मामले में अभ्यर्थियों को मिला 2...

Ranchi: झारखंड में बीते कल 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में भी प्रश्न पत्र लीक होने...

सुई-धागे से बदली तकदीर : जीविका बैग कलस्टर की हैरान कर...

पटना : जीविका की दीदियां अब हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। मुजफ्फरपुर में हाल के चार वर्षों में पीपीपी...

इस खरीफ सीजन के लिए राज्य में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक...

पटना : कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में आज कृषि भवन मीठापुर में बिहार के सभी प्रमुख उर्वरक विक्रेताओं एवं उर्वरक कंपनियों...

Bokaro में 28 पुलिस कर्मियों के निलंबन मामले में Police एसोसिएशन...

Bokaro: बोकारो में बीते कल पुष्पा हत्याकांड को लेकर 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन Police कर्मियों को सस्पेंड किए जाने...

Private School की फीस वृद्धि, री एडमिशन या बस शुल्क में...

Ranchi: रांची में आज उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में Private School की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीबीएसई, आईसीएसई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img