Bokaro: बैंक में 40 लाख की डकैती, अपराधियों ने बैंककर्मी और गार्ड के साथ की मारपीट

अपराधियों के पास था पिस्टल और देसी बम

बोकारो : इंडियन बैंक के गुरुद्वारा शाखा से 40 लाख की डकैती हुई है. अपराधियों ने

बैंककर्मियों और गार्ड के साथ मारपीट भी की. जिससे वे घायल हो गए.

घटना चास थाना क्षेत्र की है.

बताया जाता है कि बाइक सवार छह अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

सभी अपराधी मॉस्क पहने हुए थे, सभी अपराधी के पास पिस्टल थी, तो दो के हाथ में देसी बम था.

indian bank1 22Scope News

सुरक्षा गार्ड को मारकर किया घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक में घुसते ही अपराधियों ने

बैंक के सुरक्षा गार्ड को माथे पर मारकर घायल कर दिया. उसके बाद बैंक कर्मियों को बाथरूम में बंद कर महिला कैसियर व गार्ड को अपने कब्जे में लेकर मारपीट की. कैशियर से लॉकर की चाबी लेकर लॉकर खोला गया. लॉकर का सारा कैश बटोरने के बाद कैश काउंटर में रखे रुपए भी लेकर अपराधी आईटीआई मोड़ की ओर फरार हो गए.

indian bank12 22Scope News

एक जिंदा बम बरामद

घटना की सूचना मिलते हैं चास थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक के अंदर रखें एक जिंदा बम को बरामद किया. वहीं इस घटना के बाद बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर बैंक कर्मियों से पूछताछ और सीसीटीवी की पड़ताल कर रहे हैं.

indian bank123 22Scope News

सीसीटीवी कैमरा का काटा कनेक्शन

अपराधियों ने बैंक में घुसने से पहले सीसीटीवी कैमरा का कनेक्शन काट दिया तथा गार्ड को मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भेजा गया है.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि लगभग 40 लाख रुपए की लूट हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. अपराधियों की तस्वीर भी पुलिस को मिल चुकी है. अपराधियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम को लगा दिया गया है. एसपी ने बताया कि कुछ अपराधी मास्क लगाए हुए थे. जबकि कुछ का चेहरा खुला हुआ था. एसपी ने बताया कि स्थानीय अपराधियों की मिलीभगत से ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक जिस वक्त अपराधी बैंक में घुसे थे उस वक्त ग्राहक की संख्या तीन से चार की थी. मौके का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Saffrn

Trending News

Jharkhand Home Guard Scam: मृत जवानों के नाम पर नौकरी का...

रांची में होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़े का आरोप, मृत जवानों के नाम पर नौकरी देने का मामला, पूर्व कंपनी कमांडर ने DG को दी...

RIMS Admission Scam: Ranchi में 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को...

 रांची में RIMS एडमिशन के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को फंसाने के लिए गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा गया, दंपती पर...

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img