Shocking : नाबालिक बच्चियों के साथ गैंग रेप, 6 गिरफ्तार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो नाबालिग बच्चियों के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.

6 युवकों ने दोनों बच्चियों के साथ बारी-बारी गैंगरेप किया. दो दिनों तक घर नही आने पर परिजनों ने जब बच्चियों से पूछा तो बच्चियों ने अपनी आप बीती बताई. परिजनों ने दोनो बच्चियों को लेकर नोवामुंडी थाना पहुंची.

 नाबालिक बच्चियों के साथ गैंग रेप, 6 गिरफ्तार
नाबालिक बच्चियों के साथ गैंग रेप

जिसके बाद उनके बयान के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि युवकों की गिरफ्तारी हुई है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोनों पीड़ित बच्चियां किसी ठेकेदार के यंहा काम करने नोवामुंडी गई हुई थी. इस दौरान काम से लौटने के क्रम में यात्री बस नही मिली और अंधेरा भी बढ़ने लगा, तभी सड़क किनारे खड़ी होकर दूसरी गाड़ी से लिफ्ट लेने के लिए इंतेजार करने लगी.

नाबालिक बच्चियों के साथ गैंग रेप

वंही दूसरी तरफ से पादापहाड़ के युवक दोनों को उसके घर पहुंचा देने की बात कह कर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और पेट्रोल भरा कर घर पहुंचा देने की बात कह कर आगे लेकर बढ़ गया.

इस दौरान युवकों ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाया और दोनो बच्चियों को दूधबिला गांव ले गया. जिसके बाद दूसरे गांव से अपने 4 दोस्तों को भी बुला लिया. जिसके बाद दोनों बच्चियों को दो बाइक में बैठा कर उसके घर छोड़ने की बात कह कर लेकर चल दिए.

किसी अन्य गांव ले जाकर दो दिनों तक गैंग रेप किया और उसके बाद शनिवार की सुबह छोड़ दिया. पीड़ित बच्च्यां अपने मामा के घर चली गई और रविवार को अपने घर पहुंची. परिजनों ने जब बच्चियों से दो दिनों तक पूछताछ की जिसके बाद बच्चियों ने अपनी आप बीती बताई. जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी ग्रामीण मुंडा को दी गई.

इसके बाद ग्रामीण मुंडा ने दूसरे गांव में मीटिंग रखी और बच्चियों को आरोपियों को फोन कर बुलाने को कहा, इसके बाद आरोपी आ गए और ग्रामीण मुंडा ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जिसके बाद पुलिस आगे की करवाई करेगी.

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना के संबंध में बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. जिनसे पूछ ताछ की जा रही है. पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Saffrn

Trending News

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

पटना : प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति के ऊर्जा विभाग ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। जिससे उपभोक्ताओं को अब किसी प्रकार...

बिहार में नर्सिंग संस्थानों को अब ऑनलाइन मान्यता, बढ़ेगी पारदर्शिता

पटना : नर्सिंग संस्थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन मान्यता प्रदान करने की सुविधा का शुभारंभ बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने किया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img