एचइसी स्थित कोर कैपिटल एरिया में बनेंगे 70 आवास


RANCHI: बनेंगे 70 आवास – राज्य बनने के 22 साल बाद रविवार को विधायक आवास का

निर्माण कार्य शुरू हो गया. हैदराबाद की एजेंसी केएमवी ने भूमिपूजन कर

विधि विधान के साथ 70 बंगला का निर्माण कार्य शुरू किया.

एचईसी कोर कैपिटल क्षेत्र में नये विधानसभा के पास 43.50 एकड़ भूमि पर 216.05 करोड़

की लागत से जी प्लस 1 डुपलेक्स बनेंगे.

इन बंगलों के निर्माण में करीब दो वर्श का समय लगने का अनुमान जताया गया है.

बनेंगे 70 आवास -क्लब हाउस , चिल्ड्रेन पार्क, प्रेक्षागृह, शॉपिंग सेंटर, हेल्थ सेंटर भी रहेगा परिसर में

हैदराबाद की एजेंसी केएमवी बनायेगी जी $ वन डुपलेक्स, पर्यावरण के लिए वृक्ष और

लैंड स्केपिंग का प्रावधान फिलहाल विधायक एचईसी के रसियन हॉस्टल में रह रहे हैं.

वैसे सीनियर विधायक एचईसी के बंगले में भी रह रहे हैं. निर्माणाधीन विधायक आवास परिसर

में सभी सुविधाओं से युक्त 70 डुपलेक्स बनेंगे.

परिसर में ही एक प्रेक्षागृह ( आटोडोरियम ), एक क्लब हाउस , एक इनडोर स्टेडियम,

एक कंवेशन शॉपिंग सेंटर, एक हेल्थ सेंटर, चिल्ड्रेन पार्क, विधायको अंगरक्षको और

अन्य सुरक्षा कर्मियों के लिए अलग से बैरक , एक भूमिगत वाटर टैंक और एक ओवर हेड वाटर टैंक भी बनाया जाएगा.

बनेंगे 70 आवास – 43.50 एकड़ भूमि पर 216 करोड़ की लागत से बनेंगा एमएलए बंगला

स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भरपूर वृक्षारोपण भी किया जायेगा.

आकर्षण के लिए लाइटिंग और लैंड स्केपिंग के साथ फूलों की क्यारियों का भी प्रावधान किया गया है.

निर्माणकर्ता एजेंसी केएमवी का ससमय कार्य पूरा करने का रिकॉर्ड रहा है, इससे पहले जुपमी बिल्डिंग केएमवी ने बनाया है.

मंत्रियों के 11 आवास का काम 90 प्रतिशत ससमय केएमवी ने पूरा कर दिया है.

दुबलिया में ट्रांसपोर्ट नगर का काम भी केएमवी कर रही है.

भूमि पूजन में भवन निर्माण विभाग विशेष कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता

और केएमवी के जोनड डायरेक्टर कृष्णा प्रसाद, परियोजना प्रबंधक एसएन राव और

अजय सिंह सहित कई अन्य कर्मी शामिल हुये.

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...