UP की 7500 छात्राएं बनेंगी एक दिन के लिए अधिकारी, सीएम योगी के…

लखनऊ: देश भर में इन दिनों महिला सशक्तिकरण पर बल दिया जा रहा है। इसके लिए छात्राओं की शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है तो महिलाओं की भागीदारी भी हर क्षेत्रों में सुनिश्चित की जा रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार के साथ ही देश की सभी राज्य सरकार भी विशेष बल दे रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत 7500 छात्राओं को एक दिन के लिए अधिकारी बनाया जाएगा। इसकी योजनाएं बना ली गई है।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से एक सौ और कुल 7500 छात्राओं को एक दिन के लिए अधिकारी बनाया जाएगा। इस दौरान वे जनता की समस्याओं का निवारण भी करेंगी और प्रशासनिक जिम्मेवारियों को भी समझेंगी। योगी सरकार का मानना है कि ऐसा करने से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनमे नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा।

इससे छात्राओं का बौद्धिक विकास भी होगा। इस पहल के तहत राज्य की छात्राएं डीएम, सीडीओ, बीएसए, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर एक दिन के लिए काम करेंगी। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से छात्राएं आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   मंत्री नितिन नवीन ने कहा- बिहार में तीन महीने में नगर निगम की ओर से कचरा प्रबंधन का काम होगा शुरू…

UP UP UP

UP

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img