Chaibasa-एसीबी की टीम ने मनोहरपुर प्रखंड के कोयना प्रक्षेत्र, पोड़ाहाट, आनंदपुर एवं सोंगरा चक्रधरपुर के वन
क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) विजय कुमार और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष पोद्दार को एक करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किया है.
मनोहरपुर के गणेश प्रमाणिक ने एक पुराने पलंग को जमशेदपुर ले जाने के एवज में ढाई हजार रुपये घूस मांगने की शिकायत एसीबी से की थी.
बताया जा रहा है कि गणेश प्रमाणिक अपना एक पुराना पलंग जमशेदपुर ले जाना चाह रहा था.
लेकिन वन कानूनों का हवाला देते हुए उससे इसके एवज में ढाई हजार रुपये की मांग की जा रही थी.
आखिरकार ने गणेश ने इस मामले में एसीबी से शिकायत की.
एसीबी की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
एसीबी के डीएसपी एस तिर्की के नेतृत्व में रेंजर और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
इसके बाद टीम ने सरकारी आवास की भी तलाशी ली. आवास से 99 लाख 2 हजार 540 रुपए नकद बरामद किया गया.
एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले गई है. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है.
एक पुराने पलंग के चक्कर में एसीबी की टीम को एक बड़ी मछली हाथ लग गयी.
इसके बाद यह मामला स्थानीय लोगों के साथ ही राज्य में चर्चा का विषय बन गया है.
Highlights







