शिक्षा मंत्री का दिमाग हो गया खराब, इलाज की जरूरत- सम्राट

जातीय जनगणना कर जनता को मूर्ख बना रही है सरकार

पटना : शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के विवादित बयान पर सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि उनका दिमागी हालत ठीक नहीं है. उनकों इलाज की सख्त जरूरत है. मंत्री पद से डॉ. चंद्रशेखर को इस्तीफा दे देना चाहिए. संविधान के अनुसार उनको मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. वे पटना में बीजेपी कार्यालय के सहयोग कार्यक्रम के बाद कही.

शिक्षा मंत्री: सम्राट चौधरी ने महागठबंधन को बताया लठबंधन

बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने महागठबंधन को लठबंधन बताया और उन्होंने कहा कि लूटने की सरकार से शराब माफियाओं की सरकार है और बालू माफियाओं व अपराधियों की सरकार है. जातीय जनगणना को लेकर सीधे तौर पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जातीय जनगणना पर जनता को मूर्ख बनाने का काम हो रहा है. घर गिना जा रहा है.

samrath 22Scope News

तेजस्वी नहीं चाहते बिहार में हो जातीय जनगणना

उन्होंने कहा कि हम जब कैबिनेट में मंत्री थे, तब इस मामले को लेकर हम साथ दिए थे. 8 महीने तक ठंडे बस्ते में चला गया. लेकिन अब जो है वो सिर्फ जनता को मूर्ख बनाने का काम तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार कर रहे हैं. तेजस्वी यादव नहीं चाहते हैं की बिहार में जातीय जनगणना हो.

शिक्षा मंत्री: क्या नीतीश कुमार नेपाल के मुख्यमंत्री हैं- सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज होता है लेकिन नीतीश कुमार को पता नहीं चलता. बक्सर में किसानों को घर में घूस कर अपराधियों की तरह पीटा जाता है और उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं होती. रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने विवादित बयान दिया, लेकिन उन्हें इसकी भी जानकारी नहीं है. जब उन्हें कुछ पता ही नहीं चलता है तो वह कहां के मुख्यमंत्री हैं. सीएम नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री हैं या नेपाल के हैं. मुझे ऐसा लगता है कि वह नेपाल के रहने वाले हैं और नेपाल के ही मुख्यमंत्री हैं.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...