Advertisment

नीतीश कुमार राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए भाजपा से साधे हुए हैं संपर्क: प्रशांत किशोर

पटना:नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने को लेकर देश की ज्यादातर विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं। इन दलों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित बिहार की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU भी शामिल है। इसको लेकर JDU उद्घाटन के दिन यानी 28 मई को बिहार में व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगी।

इन सबके बीच प्रशांत किशोर का मानना है कि बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई है। आज देश में कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ देश स्तर पर कोई बड़ा महागठबंधन बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं, ये बात पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है। जहां तक मैं समझ पाया हूं जहां तक मेरी जानकारी है नीतीश कुमार महागठबंधन में जरूर हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ चैनल बंद नहीं किए हैं। इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि हरिवंश नारायण जो राज्य सभा के उपसभापति के पद पर बने हुए हैं।

हरिवंश नारायण जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एमपी हैं। भाजपा को जब नीतीश कुमार ने छोड़ा और उस गठबंधन से बाहर आए तो हरिवंश ने न उपसभापति के पद से इस्तीफा दिया है, न पार्टी ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा है और न ही पार्टी ने उन पर कोई कार्रवाई की है। यह बात समझ से परे है कि जिस गठबंधन से नीतीश कुमार बाहर आ गए उस दल में आप या आपके दल का एक एमपी राज्य सभा में उपसभापति जैसे महत्वपूर्ण पद पर कैसे बना रह सकता है ? मेरी जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार का भाजपा के साथ जो संपर्क है वो हरिवंश के माध्यम से बना हुआ है।

Bihar Har Ghar Bijli: हर घर बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य...

Bihar Har Ghar Bijli: सिमरी बख्तियारपुर में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...

Mithilesh Yadav Murder Case: बीयर के पेमेंट पर विवाद से हत्या...

Mithilesh Yadav Murder Case: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता मिथलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले...