पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को कोर्ट में किया गया पेश, मिली एक दिन की रिमांड

रांचीः  प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को 12 दिनों की पूछताछ के बाद सोमवार को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया. एनआईए ने कोर्ट से दिनेश गोप से पूछताछ के लिए 1 और दिन की रिमांड के लिए आग्रह किया. जिसके बाद कोर्ट ने एनआईए को दिनेश गोप से पूछताछ करने के लिए 1 दिन का रिमांड देने का आदेश दिया.

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को कोर्ट में किया गया पेश, मिली एक दिन की रिमांड

दिनेश गोप से की जा रही पूछताछ के क्रम में एनआईए ने भारी मात्रा में गोली बारूद बरामद किया है. एनआईए ने दिनेश गोप से पूछताछ के लिए सबसे पहले उसे 8 दिन की रिमांड पर लिया था. इसके बाद 1 जून को 4 दिनों की रिमांड की अनुमति मिली थी. 21 मई नेपाल से दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद उसे नई दिल्ली लाया गया था. यहां से दिनेश गोप को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया था. उसके खिलाफ एनआईए ने नोटबंदी के दौरान रुपये की बरामदगी मामले में चार्जशीट दायर किया था. मामले में एनआईए ने आरसी 02/2018/एनआईए/डीएलआई दर्ज किया गया है.

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को कोर्ट में किया गया पेश, मिली एक दिन की रिमांडपीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को कोर्ट में किया गया पेश, मिली एक दिन की रिमांड

पीएलएफआई के उग्रवादी से  25.38 लाख बरामद किया गया था. एनआईए रांची शाखा दिनेश गोप से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही है. दिनेश गोप के खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और पीएलएफआई के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. झारखंड सरकार ने दिनेश गोप पर 25 लाख के ईनाम की नाम की घोषणा की थी.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img