राहुल गांधी के समर्थन में उतरे एनएसयूआई के छात्र, नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन

नवादाः सद्भावना चौक के समीप एनएसयूआई के छात्रों ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. नवादा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद सूरज सिंह यादव ने कहा कि आज मानहानि केस में राहुल गांधी के विषय में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले से हमें दुःख हुआ. महात्मा गांधी ने कहा था कि सत्य का मतलब सत्य बोलना मात्र नहीं है. सत्य का अर्थ है, सत्य की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगा देना और बड़ी से बड़ी कुर्बानी देकर भी सत्य से विचलित नहीं होना.

जयशंकर ने कहा कि राहुल गांधी ने सत्य की ऐसी ही कठिन राह पकड़ी है. हम सब उनके साथ हैं. इतिहास गवाह है कि चाहे जितनी परेशानियां आएं, चाहे जितनी परीक्षाएं हों, चाहे जितने षड्यंत्र किए जाएं, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है. उन्होंने कहा कि पुरे देश के युवा राहुल गांधी के साथ है. जीत सत्य की होगी साथ में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. जिसमें प्रदेश महासचिव राहुल कृष्णा, प्रखंड अध्यक्ष रोशन यादव, जिला महासचिव रवि कृष्णा, नगर उपाध्यक्ष गब्बर यादव, काजू यादव, राहुल कुमार, रोहित कुमार, गुड्डू कुमार, मौसम सिंह, गुलशन यादव, धीरज यादव, बिंदास भाई सहित कई छात्र नेता उपस्थित थे.

 

Saffrn

Trending News

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img