ग्रामीण के घर में मिला 46 जहरीला सांप ‘रसेल वाईपर’, वन विभाग की टीम ने पकड़े, जंगल में छोड़ा जाएगा

पाकुड़ः जिले के महेशपुर प्रखंड के चांदपुर गांव में वन विभाग की टीम ने मोजबुर शेख के घर से 46 रसेल वाईपर को पकड़ा है. रसेल वाईपर सबसे जहीरीला सांप है. यह सभी एक बड़े रसल वाईपर सांप के बच्चे है. वन विभाग की टीम के असफरूल हक़ जो सांप पकड़ने में एक्सपर्ट माने जाते है. इन्होंने यह सारे 46 सांप पकड़ने में मुख्य भूमिका निभाई है. सभी सांप को सुरक्षित जंगल मे छोड़ा जाएगा.

बच्चे को काटने पर हुई घर में सांप होने की जानकारी

जानकारी के अनुसार मोजबूर शेख के बच्चे को घर के अंदर खेलने के क्रम इन सांप में से किसी एक सांप ने काट लिया. जिसके कारण पैर का निचला हिस्सा फूलने लगा. घर के लोग के द्वारा आनन फानन में वन विभाग को फोन के माध्यम से सारी जानकारी दी गई. वन विभाग की टीम ने तुरंत बिना समय गंवाए मोज़बुर शेख के घर पहुंच इन सारे सांप को पकड़ा  और  स्पेशलिस्टअसरफुल हक़ ने बच्चे को दवाई दी और बेहतर इलाज के लिए बंगाल रेफर करवा दिया. रसेल वाईपर सांप एक बेहद ही खतरनाक सांप है. इस सांप के काटे जाने से तुरंत बिना समय गंवाए बेहतर इलाज करवाए क्योंकि रसल वाईपर सांप के काटे जाने के बाद जहर तेजी से फैलता है और शरीर के अंग गलने लगते है.

 

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...