Weather Alert : झारखंड के कई इलाकों में दो दिनों तक मूसलाधार बारिश

रांची: मूसलाधार बारिश – झारखंड के कई इलाकों में दो दिनों तक मूसलाधार बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, दबाव का क्षेत्र अब छतीसगढ़ की ओर बढ़ गया है।

यहां से यह मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा। हालांकि, बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। झारखंड के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी भागों में 6 और 7 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। गुरुवार को पूरे दिन वर्षा होती रही।

पिछले 24 घंटे में सिमडेगा जिले में 124.5 एमएम वर्षा हुई है। बांसजोर प्रखंड में सर्वाधिक 161.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अगस्त महीने में तीन दिनों के अंदर ही 213 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि अगस्त महीने में सामान्य वर्षा 362 एमएम होती है। मौसम विभाग के अनुसार, सिमडेगा व आसपास के जिलों में अभी आने वाले दिनों में भी बारिश होती रहेगी।

प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे से बंगाल की खाड़ी में उठे साइक्लोन की वजह से भारी बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। बोलबा रोड छिंदा नदी पर बनी पुलिया के ऊपर पानी बह रहा है। चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आज (शुक्रवार को) दिन में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं।

मूसलाधार बारिश

शाम के समय तेज वर्षा की भी संभावना है। पलामू, गढ़वा व लातेहार में उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्षा 20 मिमी हुई। अगले कई दिनों तक वर्षा के साथ मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

चतरा में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। वर्षा होने की पूरी संभावना है। हवा की रफ्तार तेज रहेगी। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी

राज्य के आठ जिलों में झमाझम बारिश

Saffrn

Trending News

Bihar Weather Report Today: बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट, आंधी-बारिश...

Bihar Weather Report Today: बिहार में एक बार फिर कुदरत का मिजाज कड़ा होता दिख रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज,...

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img