महावीरी झंडा के जुलूस के दौरान जमकर हुआ पथराव

मोतिहारी : महावीरी झंडा के दौरान मोतिहारी में तीन जगहों पर दो पक्षों के बीच झड़प हो गया है। झड़प में कुछ लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी सूचना है। दरपा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव मेहसी थाना क्षेत्र के मंगलपुरा और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा सोव गांव में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थर चली। मेहसी थाना क्षेत्र के मंगलपुरा में और दरपा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में घटना उस वक्त घटी जब महावीरी झंडा रास्ते से गुजर रही थी। तभी उसपर असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया था।

महावीरी झंडा के जुलूस के दौरान जमकर हुआ पथराव

आपको बता दें कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा सोव गांव में फोटो खींचने के विवाद में दोपक्ष आमने सामने हो गए। पथराव के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो के बुद्धिजीवियों के सहयोग से मामले को शांत करवाया। हालांकि की अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस अब असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर गिरफ्तारी में जुट गई है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

मोतिहारी में अपराधी हुए बेलगाम, ताईद मुन्ना पांडेय को गोली मारकर की हत्या

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...