पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को अहम बैठक की। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लेकर कई सारे निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की। इस बैठक में तेजस्वी यादव के लाभ विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के साथ पदाधिकारी ने भाग लिया।
इसके साथ ही तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा की ड्यूटी में कोताही और लापरवाही किसी की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि कभी भी अस्पतालों में उनकी औचक निरीक्षण हो सकती है। इसमें गलती पाए जाने पर किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।
आफताब आलम की रिपोर्ट







