पटना : जनता दल (यू) मुख्यालय में मिलन समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा की उपस्थिति में हम (से.) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने कपिलदेव मांझी के नेतृत्व में नवादा जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा। कार्यक्रम का संचालन मुख्यालय प्रभारी रणविजय कुमार ने किया एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमराज राम, प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह एवं प्रदेश महासचिव सन्तोष कुशवाहा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि गरीब विरोधी भाजपा के गोद में बैठकर जीतनराम मांझी ने समाज को छलने का काम किया है। उनके इस कदम से समूचा मुशहर समाज खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचाया जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जूता खोलकर अपने कमरे में प्रवेश करने की अनुमति दी थी।
नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मान देने का काम किया लेकिन उन्होंने नीतीश कुमार को धोखा दिया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के लोगों के जीवन को बदलने का काम किया है। बिहार सरकार द्वारा कई सरकारी योजनाओं के माध्यम से आज समाज के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से अर्जुन चौधरी, अनुप चौधरी, रामविलास मांझी, नीलम कुमारी, चमेली देवी और दीनबन्धु मांझी सहित सैकड़ों लोग थे।
आफताब आलम की रिपोर्ट







