बोकारोः माराफारी थाना इलाके के आजाद नगर स्थित रांची मुहल्ला में डायन बिसाही के आरोप में लाठी डंडे और भुजालि के हमले से एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए. घायलों को आनन फानन में संबंधित थाने लाया गया. जहां से जख्मी को इलाज प्रतिवेदन देकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. जहां घायलों का इलाज चल रहा है.
इस घटना के संबंध में घायल तबारक अंसारी ने बताया कि उनकी भाभी डायन बिसाही का आरोप लगाकर के उन्हें लगातार गाली दे रही थी. इसका विरोध करने पर उनका बड़ा भाई मुबारक संसारी, शमशाद उनके एक दमाद पप्पू ने मिलकर उन पर व उनके पिता पर लाठी डंडे और भुजालि से हमला कर दिया. जिससे उनके सर मे काफी गंभीर चोट लगी है. वहीं उनके पिता के दांयी हाथ मे काफी चोट आई है.
पुलिस ने बताया कि जब घायल अवस्था में वे लोग थाने पहुंचे, तो उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे रिम्स अस्पताल रेफर करने की बात कही है. पुलिस ने बताया की जब तक घायल इलाज कराके वापस नहीं आ जाते हैं. तब तक पुलिस कुछ नहीं कर सकती हैं.
रिपोर्टः चुमन कुमार


















