लखीसराय SIT टीम को बड़ी कामयाबी, 2 अपराधी के साथ अवैध हथियार बरामद

लखीसराय : लखीसराय एसआईटी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। बीते 22 सितंबर को तेतरहट थाना क्षेत्र के शरमा गांव के समीप बंधन बैंक के कलेक्शन ऑफिसर से लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। साथ ही घटना में शामिल अपराधी कन्हैया कुमार और आकाश कुमार यादव को घटना में लूटी गई 28 हजार 500 रुपया नकद, लूट में इस्तेमाल किए जाने वाले एक बाइक, एक पिस्तौल के अलावा एक बंदूक और तीन देसी कट्टा भी बरामद किया है।

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को बंधन बैंक के कलेक्शन ऑफिसर से हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद एएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। जहां सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पंडारक थाना क्षेत्र से रंधीर कुमार को तेरह हजार नकद एवं एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं रंधीर के निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल अपराधी कन्हैया कुमार के पास से पंद्रह हजार नकद बरामद किया।

वहीं कन्हैया की निशानदेही पर टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव से अशोक यादव के घर से घटना में इस्तेमाल किए गए बाइक को बरामद किया। इस दौरान घर की तलाशी भी ली गई तो एक दो नाली बंदूक, तीन देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार कन्हैया का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। हालांकि गिरफ्तार अशोक उर्फ टीटी ने हथियार को लेकर बताया कि मैं गैस पाइप फिटिंग का कार्य करता था। जहां मजदूरी नहीं मिलने पर उसके यहां से हथियार ही उठा लाया।

मनोज कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...