मुख्यमंत्री से आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने की मुलाकात

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के अंतिम संस्कार की धर्मविधि 11 अक्टूबर को पूरी की जाएगी। विशेष प्रार्थना सभा के उपरांत उनका अंतिम संस्कार होगा।। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन से हम सभी काफी दुखी हैं। उनके साथ हमारे रिश्ते काफी पुराने रहे हैं। उनका हमेशा ही हम लोगों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा। वे हमेशा ही समाज और राज्य के विकास और हित की बात करते थे । उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उन्हें शत-शत नमन। ज्ञात हो कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का चार अक्टूबर को निधन हो गया था।

रिपोर्टः शाहनवाज

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...