झामुमो ने मदन मोहन महतो को बनाया किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष

बोकारोः जिला कमिटी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मदन मोहन महतो को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया है. किसान मोर्चा के अध्यक्ष बने मदन मोहन ने कहा कि किसानों के विकास और किसानों की कर्ज माफी के लिए कार्य करेंगे. साथ ही किसानों के बाल-बच्चों के विकास हो और जिले के कार्यकारी योजना किसानों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करूंगा.

उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं वर्षा नहीं होने के कारण सुखाड़ घोषित किया गया है. किसान मजदूर बनते जा रहे हैं. ऐसे में प्रशासन और प्रबंधन से मिलकर किसानों का हक और अधिकार दिलाने का काम करूंगा. वहीं डॉ शफी नियाज ने भी कहा कि मैं झारखंड के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि इस तरह पोस्ट निकालना अच्छी बात है. झारखंड मुक्ति मोर्चा एक बड़ी पार्टी है. पार्टी में शिक्षित लोगों को जोड़ना और पार्टी का विकास करना उद्देश्य है.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...