कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ 2 कारोबारी गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहा चौक के पास से भारी मात्रा में लग्जरी कार से प्रतिबंध कफ सिरप के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सिंहेश्वर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजला रंग के डैटसन कार जिसका नम्बर बीआर 06 जीसी 1926 है इस नम्बर के कार से अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप पिपरा के रास्ते सिंहेश्वर में प्रवेश करने वाली है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए पुलिस पदाधिकारी रामदयाल सिंह, नंदन कुमार, सिपाही तनवीर आलम, उरणदासता के सिपाही नकुल कुमार, सकलदेव पासवान और श्वान रॉकी के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए तरहा चौक बजरंगबली मंदिर के सामने तीन मुहानी पर वाहन चेकिंग प्रारंभ किया।

उसी क्रम में पिपरा की ओर से आ रही उजला रंग के कार पर सवार व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से रुकने का इशारा किया गया। पुलिस बल को देख कार सवार गाड़ी घुमा कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे तत्परता दिखाते हुए वहीं पर पकड़ लिया गया। कार में सवार दोनों युवक शंकरपुर थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड संख्या-10 निवासी पवन यादव का पुत्र रंजीत कुमार व सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लरहा वार्ड संख्या दस निवासी वीरेन्द्र साह का पुत्र विकास कुमार को कार सहित हिरासत में लिया गया। जिसके बाद जब कार की तलाशी ली गई तो कार के डिक्की से छह बोरा में रखा हुआ अलग- अलग बैच का 1182 बोतल अवैध कोडीन युक्त सिरप बरामद किया गया। वहीं दूसरी तरफ सभी बोतल पर प्रिंट दर के हिसाब से एक लाख 77 हजार तीन सौ 70 रुपए आंका गया है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...