बाघमाराः जिले के मारवाड़ी युवा मंच द्वारा निशुल्क पांच दिवसीय फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। जयपुर से तीन फिजियोथेरेपिस्ट की टीम ने कैम्प में आने वाले मरीजों का फिजियोथेरेपी पद्धति से इलाज किया। कैंप में आस पास के लगभग 500 लोगों ने अपनी विभिन्न बीमारी का इलाज करवाया।
वहीं फिजियोथेरेपी कैंप में पहुंचे मंजीत सिंह ने कहा कि उन्हें कमर दर्द की समस्या थी। कैंप पहुंच कर अपना इलाज करवाया। मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा कैंप आयोजन करना लोगों के लिए लाभदायक रहा है। वहीं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विनायक मित्तल ने बताया कि राजस्थान के 3 डॉक्टर की टीम कैम्प में आने वाले लोगों का इलाज कर रहे है।विभिन्न बीमारी से ग्रहसित लोग कैंप में अपना इलाज करवा रहे है।
वहीं कैम्प में आये लोगो इलाज करने वाले फिजियोथेरेपी डॉ दामोदर चौधरी ने कहा कि फिजियोथेरेपी पद्धति से लोगों का विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। यह इलाज की पद्धति बिना किसी दवा के होती है। इसमें लोगों को कई उपकरणों से इलाज किया जा रहा है। कैम्प आये लोगों को जरूरी एक्सरसाइज भी बताया गया है।
रिपोर्ट- सूरजदेव मांझी


