आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रसासन ने कराई शांति समिति की बैठक

औरंगाबाद : औरंगाबाद के ओबरा थाना परिसर में आज यानी शुक्रवार को दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि के नेतृत्व में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक कराई गई। जिसमें दोनों समुदाय के लोग भारी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान दाउदनगर एसडीपीओ ऋषि कुमार ने लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का अपील किया है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को पूजा से संबंधित कई तरह के दिशा निर्देश भी दिया है। सभी पूजा के कमिटी के सदस्यों से आग्रह किया है कि पूजा में उपयोग होने वाला ध्वनि प्रसारण यंत्र बजाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से लाइसेंस समय रहते प्राप्त कर लें। वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि डीजे साउंड पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अगर कही भी डीजे साउंड बजते हुए पाया जाएगा तो उस गांव के पूजा कमिटी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है कि दुर्गा पूजा की त्यौहार को लोग आपसी भाईचारे को ध्यान में रखते हुए मनाएं।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...

Coal India PLR Bonus: 1.96 लाख कर्मियों की नजर, कोलकाता में...

Coal India PLR Bonus, धनबाद: कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कोयला कर्मियों के सालाना बोनस यानी प्रदर्शन आधारित पुरस्कार (PLR) को लेकर शुक्रवार को कोल...

Khelari Hyva Road Accident: खलारी में भीषण हाइवा हादसा, अज्ञात वाहन...

Khelari Hyva Road Accident, खलारी: खलारी के चूरी मेन गेट के समीप खलारी-टंडवा मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ।...