SC का बड़ा फैसला, समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता नहीं

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी मंगलवार को एक बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने भारत में समलैंगिक समुदाय को शादी में समानता देने के अधिकार से मना कर दिया। उन्होंने सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कमेटी बनाकर एक कानून लागू करने के बारे में विचार करे। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि उनके साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने तीन-दो से ये फैसला सुनाया। सेम सेक्स मैरिज पर फैसला सुनाते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट विशेष विवाह अधिनियम के प्रावधानों को रद्द नहीं कर सकती।

सीजेआई ने अपना फैसला सुनाते हुए समलैंगिक शादी को मान्यता देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी राय में संसद को समलैंगिक विवाह को मान्यता देने के मामले में फैसला करना चाहिए। उन्होंने समलैंगिक समुदाय के खिलाफ भेदभाव को रोकने के लिए केंद्र और पुलिस बलों को कई दिशा-निर्देश भी जारी किए। सीजेआई के फैसले के बाद जस्टिस संजय किशन कौल ने भी समलैंगिक जोड़ों के अधिकारों की वकालत की। समलैंगिक विवाह पर चार जजों सीजेआई, जस्टिस कौल, जस्टिस एस रवींद्र भट्ट और जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने बंटा हुआ फैसला सुनाया। जस्टिस हिमा कोहली भी इस बेंच का हिस्सा हैं।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...

Motihari Liquor Seizure: मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा...

Motihari Liquor Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...

Dr. Melaxin India Launch: भारत में लॉन्च हुआ South Korea का...

Dr. Melaxin India Launch: रिलायंस रिटेल के ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफ़ॉर्म, 'Tira' ने भारत में दक्षिण कोरिया के मशहूर डर्मो-कॉस्मेटिक स्किनकेयर ब्रांड 'Dr. Melaxin' को...