अमर बाउरी को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, किया भव्य स्वागत

बोकारोः चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया. विधायक के रांची से लौटने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया. साथ ही माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यकताओं ने केन्द्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विधायक अमर कुमार बाउरी को बधाई दिया.

वहीं अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था. हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा. साथ ही इस भ्रष्टाचारी सरकार को झारखंड की जनता हटाने का काम करेगी और 2024 में निश्चित तौर पर पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी.

रिपोर्टः चुमन कुमार

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...